फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

समाज में फैली कुरीतियां दूर हों

Fri, 02 Apr 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
cultural
ैदपुर में होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल को स्मृति चिन्ह देते जा? - फोटो : GHAZIPUR
औड़िहार। सैदपुर नगर स्थित एक मैरेज हाल में बृहस्पतिवार की देर शाम जायसवाल समाज की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। वक्ताओं ने इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि होली गिले-शिकवे भूलकर सकारात्मक सोच के संचार का संदेश देती है। अहंकार का परित्याग कर समाज के लोग एक-दूसरे के हित में कार्य करें तभी होली की सार्थकता होगी। उन्होंने कहा माताएं बेटियों को, पिता बेटों को तब तक रसोई एवं दुकानदारी की जिम्मेदारी न दें जब तक उनके पढ़ने की उम्र है। जिनके पास दो बेटे हैं उनमें एक बेटा राजनीति में जरूर आए। वह इसके माध्यम से समाज उत्थान का कार्य करेगा। राज्यमंत्री ने कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरुकता लाने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि जायसवाल समाज युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि हमारे समाज के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि को संजय जायसवाल, विनीत जायसवाल, अनूप जायसवाल, रंजन जायसवाल, सभासद बृजेश जायसवाल, दयानंद, ओंकार जायसवाल, अनिल जायसवाल, सूर्यांश जायसवाल, मनीष जायसवाल ने बुके, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मिर्जापुर की सभासद उमा जायसवाल, राजेश जायसवाल, संजीत जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, सचिन जायसवाल, चंदन जायसवाल, हनुमान जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, सुनील जायसवाल, सुंदर जायसवाल, आलोक आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता हुकुमचंद जायसवाल एवं संचालन अनूप जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed