फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगभरी एकादशी का पर्व

Thu, 25 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
cultural
सैदपुर में रंगभरी एकादशी महोत्सव में गीत प्रस्तुत करते गायक कलाकार। - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद/औड़िहार। बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव के मंदिर में रंगभरी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार की आधी रात तक चले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा को अबीर गुलाल से सराबोर करने के बाद फाग गाकर आपस में जमकर होली खेली। मुहम्मदाबाद स्थित स्वयंभू शिवलिंग सोमेश्वरनाथ परिसर में जिले के दूर-दराज से हजारों भक्त आकर रंग अबीर भगवान को चढ़ाने के बाद एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर प्रेम और एकता का संदेश देते हैं तथा सामूहिक रूप से कई टोलियां होली फाग गायन की शुरुआत करती हैं। यह क्रम आज से प्रारंभ होकर होलिका दहन होली एवं उसके बाद आगामी मंगलवार अर्थात बुढ़वा मंगल तक चलता है। रंगभरी एकादशी पर आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूलमाला, गंध-पुष्प एवं रंग अबीर से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान किया गया। इस मौके पर अमर काका, श्रीराम राय, रामजी राय, राजेश राय पिंटू, सरदार गुरुचरण सिंह, विनय गुप्ता, टोनी वर्मा, नरजीत सिंह, राहुल तिवारी, मोनू गुप्ता आदि उपस्थित थे। श्री बूढ़ेनाथ महादेव प्रबंध समिति सैदपुर के तत्वावधान में रंगभरी एकादशी महोत्सव में कलाकारों ने खूब समा बांधा। वाराणसी से आए गायक कलाकार संतोष सिंह पुष्कर के गीतों पर श्रोता झूमते नजर आए। श्रोताओं की मांग पर लोकगीत के अलावा फाग गीत, चैता गायन पर कलाकारों ने वाहवाही लूटी। इसके पूर्व आयोजक मंडल की ओर से कलाकारों का माल्यार्पण और उन्हें चुनरी भेंट कर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर बूढ़े नाथ महादेव मंदिर समेत पूरे परिसर का भव्य शृंगार किया गया था। आयोजक मंडल ने अबीर गुलाल उड़ाकर रंगभरी एकादशी महोत्सव का जोरदार आगाज किया। आयोजक नवीन प्रसाद अग्रवाल ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर विजय वर्मा, बसंत सेठ, कृष्णचंद्र पांडेय, अनिल पांडेय, त्रिभुवन पांडेय चंचल, विजय पाठक, रामकुवंर कमलापुरी, गुड्डू सेठ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed