फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

चेतना और जागृति ही दूर करेंगी नशा

Sat, 27 Feb 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
cultural
जमानिया। तहसील सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर में नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि भारतीय संविधान में यह अपेक्षा की गई कि प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय प्राप्त हो सके। इसलिए प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को कानून की जानकारी दी जा रही है। कहा कि नशा एक ऐसी बुराई ह। इससे मुक्ति के लिए सामाजिक चेतना, जागृति और एकजुट होकर मजबूत प्रयास करने की जरूरत है। सरकार और जब सारा समाज नशे के खिलाफ एकजुट होगा, यह बुराई तभी समाप्त होगी। उन्होंने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने तथा नशे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। इसके बाद सभी को शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान रामराज राम सागर सिंह राजेंद्र कुमार धनंजय सिंह अरुण सिंह जनार्दन राम मुन्ना शर्मा अतुल राय अशोक कुमार बृजकिशोर विजय नारायन पन्ना यादव उदय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed