गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यालय समता भवन पर संत गाडगे बाबा की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर संत गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धोबी समाज के जिलाध्यक्ष सहेंद्र कनौजिया ने संत गाडगे महाराज को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि आज देश को सही रास्ता दिखाने के लिए संत गाडगे जैसे महान संतों की जरूरत है। उन्होंने भीख मांगकर तमाम विद्यालयों, धर्मशालाओं एवं अस्पतालों का निर्माण कराया लेकिन खुद ताउम्र सड़क की पटरियों और पेड़ों के नीचे रहकर अपनी जिंदगी गुजार दी। उन्होंने अपने पूरे जीवन में कई अनाथालय, रैन बसेरा, नदियों और तालाबों के किनारे पक्के घाटों का निर्माण कराया। वह जिस रास्ते पर चलते थे उसे साफ करते हुए चलते थे, इसीलिए उनको स्वच्छता आंदोलन के जनक के रूप में भी याद किया जाता है। उन्होंने आजीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि वह एक राष्ट्र संत, सच्चे जनसेवक और गरीब, कमजोर लोगों के सच्चे हितैषी थे। वह बाह्य आडंबर के घोर विरोधी थे। उनके अंदर परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी थी। जुल्म और ज्यादती उन्हें पसंद नहीं थी। वह हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व लोकगीत कलाकार अनिल कनौजिया, कंचन पटेल, सुबोध कनौजिया एवं शिवानी सरगम ने अपने गीत के माध्यम से संत गाडगे बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख आजाद कनौजिया, डॉ. संजय कनौजिया, सदानंद कनौजिया, अक्षय कनौजिया, कैलाशपति, बाबुल चौधरी, श्रीनिवास, अनिल कुमार, राहुल कनौजिया, गिरीश कनौजिया, नारायन कनौजिया, बद्री कनौजिया, विरेंद्र कुमार, सुद्धेश्वर कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, जैकिशन साहू, राजेश कुशवाहा, सुधीर यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, चौथी यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, चंद्रिका यादव, सदानंद यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, त्रिभुवन यादव, सदानंद यादव, हरवंश यादव, गुड्डू यादव, रामाशीष यादव, संग्राम बिंद, राजेश गोड़ आदि उपस्थित थे। संचालन सिकंदर कनौजिया ने किया।