फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

सरजू पांडेय के बाद संघर्षों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे इकबाल

Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
cultural
कासिमाबाद। इकबाल अहमद सरजू पांडेय के बाद संघर्षों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने जीवन भर गरीबों, शोषितों की लड़ाई लड़ी। यह बातें स्व. इकबाल अहमद की 78वीं जयंती पर मगंलवार को सरजू पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कही। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जीवन भर कभी जाति और धर्म की राजनीति नहीं किया। निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए उन्होंने मिसाल कायम की है। जिस तरह से आज संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार चोट पहुंचा रही है, उसका पुरजोर विरोध करने के लिए उनके पद चिन्हों पर चलना पड़ेगा। सरजू पांडेय के नेतृत्व में जब उन्होंने भाकपा ज्वाइन किया उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोई पद मिले या न मिले पार्टी के लिए संघर्ष करते रहे। पार्टी के आंदोलन के दौरान लखनऊ में जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया और सरकार और पुलिस ने जिस तरह से उनको घोड़े से रौंदा उसको लोग आज भी यादकर सिहर जाते हैं। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें उनके संघर्षो को याद कर ताजा हो जाती हैं। विचार गोष्ठी में किसान सभा के जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, ब्लॉक मंत्री शमीम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष रामलाल, सुरेंद्र राम, किसान सभा के जिला मंत्री अशोक मिश्रा, राजदेव यादव, शंभू यादव, असगरी बेगम, रामवृक्ष यादव, हीरामन यादव, चंद्रिका यादव, संजय कुमार, मु. आसिफ, अनुराग सिंह, चितरंजन चौहान, शिवशंकर, राजीव सिंह, सुमन पांडेय, जगदीश खरवार, धर्मेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, संजय तिवारी एडवोकेट आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र राम एवं संचालन हरिहर यादव ने किया। अंत में इकबाल अहमद के पुत्र इरशाद अहमद, इरफान अहमद, इमरान अहमद ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed