फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

गुुरु ग्रंथ के समक्ष टेका मत्था

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
cultural
मुहम्मदाबाद गुरुद्वारा में गुरुगोविंद सिंह जयन्ती पर कानपुर से आये रागी जत्था के लोग सबद किर्तन - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के 354वें प्रकाशोत्सव पर बुधवार को नगर के सदर रोड स्थित गुरुद्वारे में प्रकाशोत्सव की धूम रही। इस दौरान कीर्तन दरबार में रागी जत्थे ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे में अरदास की गई और गुरुग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका गया। बार में गुरु का लंगर भी बरता गया। गुरुद्वारे को आकर्षक रंगीन झालरों से सजाया गया था। गुरुद्वारा पहुंचे श्रद्धालुओं अरदास की और कीर्तर दरबार में शामिल होकर अपने को धन्य किया। कानपुर से आए भाई सज्जन सिंह मुरादनगर वाले के नेतृत्व में रागी जत्थे में शामिल रागी जत्था में भाई जसप्रीत सिंह एवं भाई हरविंदर सिंह ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान ‘बोले सो निहाल’ से गुरुद्वारा गूंजता रहा। कार्यक्रम में हार्टमनपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज, डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के निदेशक हर्ष राय, राजेश राय पिंटू एवं विकास राय को दशमेश सेवा सोसायटी के प्रधान सतनाम सिंह एवं नरजीत सिंह ने सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। बाद में कार्यक्रम में आए लोगों ने गुरु का लंगर छका। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह पिंटू, हरपाल सिंह, हरजीत सिंह बिल्लू, गुरुचरन सिंह, बलजीत सिंह, नवजोत सिंह, जसविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, राकेश यादव, अमरेंद्र सिंह, परमजीत कौर, कवजीत कौर, मनिंदर कौर, रविंदर कौर, सतिंदर कौर आदि उपस्थित थे। सतनाम सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed