फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crossing stopped for track repair, driver upset

ट्रैक मरम्मत के लिए बंद रहा क्रासिंग, चालक परेशान

Tue, 11 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Crossing stopped for track repair, driver upset
गाजीपुर। रेलवे की ओर से मंगलवार को शहर के फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग स्थित ट्रैक मरम्मत का कार्य किया गया। इस दौरान पुरानी पटरियों को बदलने के साथ ट्रैक की ओवर हालिंग की गई। साथ ही ट्रैक के पुराने क्लिप को भी बदला गया। मरम्मत कार्य के चलते बाईपास मार्ग स्थित फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग से गुजरने वाले वाहनों को रौजा और बीकापुर की तरफ डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन

फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास के ट्रैक काफी पुराना हो चुका था। उसको बदलने के लिए रेलवे की ओर से सुबह से ही कार्य शुरू कर दिया गया। ऐसे में ट्रेन की आवाजाही होने पर ट्रैक टूटने से बड़ा हादसा हो सकता है। पटरी की मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैक की मरम्मत और ओवरहालिंग का कार्य किया गया है। इस दौरान फाटक बंद होने से आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते से होकर आना-जाना पड़ा। वहीं वाहन चालकों को दो से चार किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ा। शहर की तरफ आने वाले वाहनों को रौजा से होते हुए निकाला गया। वहीं वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को बीकापुर वाया मिरनापुर रोड से निकाला गया। गौरतलब है कि रेलवे ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने की योजना पर कार्य कर रहा है। स्पीड के मुताबिक ट्रैक को तैयार करने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed