फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   croop

जिले को मिला है दो लाख मीट्रिक टन की खरीद का लक्ष्य

Fri, 16 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
croop
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। धान का समर्थन मूल्य कॉमन 1868 प्रति कुंतल एवं ग्रेड ए 1888 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को लघु एवं सीमांत किसानों से खरीद की जाएगी। शासन की ओर से जिले को दो लाख मीट्रिक टन की खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्र अनुमोदित हुए हैं। खरीद करने वाली संस्थाओं को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। विपणन शाखा एवं पंजीकृत सहकारी समितियॉ, एफपीओ/एफपीसी के 34 केंद्र 65000 एमटी, पीसीएफ 10 केंद्र 6000, यूपी स्टेट एग्रो शाखा एवं एफपीओ/एफपीसी 29 केंद्र 35000 तथा कर्मचारी कल्याण निगम शाखा के पांच केंद्रों को 5000 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह पीसीयू के 15 केंद्र 20000, एनसीसीएफ 34 केंद्र 59000, यूपीएसएस चार केंद्र 4000, कृषि उत्पादन मंडी समिति चार केंद्र 4000 तथा भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र को 2000 एमटी खरीद का लक्ष्य आवंटित किया गया है। खरीद के लिए 15 अक्तूबर से 28 फरवरी 2021 तक (रविवार एवं अवकाश दिनों को छोड़कर) की अवधि निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि किसान अपना धान साफ-सुथरा कर और सुखाकर मानक के अनुरूप केंद्रों पर ले आएं। किसानों को खाद्य विभाग की बेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण स्वयं कराना है। आधार एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद पंजीयन फाइनल लॉक होगा। किसान अगर 100 कुंतल से अधिक धान बेचना चाहता है, तो सत्यापन होगा। अग्रेतर आदेश तक 100 कुंतल के नीचे वाला कृषक सत्यापन से मुक्त होगा। किसानों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित हो गया है। कंट्रोल रूम नंबर 0548-2223080, मोबाइल नंबर 9696289233 तथा टोल-फ्री नंबर 18001800150 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed