फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man killed by a bladed weapon

धारदार हथियार से युवक की हत्या

Sat, 18 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 18 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Young man killed by a bladed weapon

लोनेपुर मटखन्ना में

विज्ञापन
शुक्रवार की रात नशे में धुत होकर पड़ोसी के घर में घुसकर अभद्रता करने से गुस्साए लोगों ने धारदार हथियार से वार करके युवक की हत्या कर दी। मामले में युवक के चचेरे भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।


आरोप के अनुसार मटखन्ना निवासी दीपू यादव (25) शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर पड़ोसी के घर में घुस गया। इसके बाद अनाप-शनाप हरकतें करने लगा। बताया जाता है कि इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और पड़ोस के लोगों ने गुस्से में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से दीपू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर दीपू ने पड़ोसी के घर में ही दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई।


दीपू के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने दीपू के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद शव कब्जे में ले लिया। दीपू के चचेरे भाई अरविंद यादव ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पुनवासी प्रजापति और उसकी पत्नी कांती देवी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed