{"_id":"95f4f813360e0231dd1c4a4123e9b0f3","slug":"young-man-crushed-by-dcm-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौत
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेसर थाना अंतर्गत दिलशादपुर गांव के पास हैंडपंप पर नहा रहे एक युवक को डीसीएम ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चट्टी पर चक्काजाम कर दिया। चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा-बुझाकर समाप्त कराया।
विज्ञापन
बाराचंवर के ब्लाक प्रमुख के अहाते में हैंडपंप के मिस्त्री रहते है। उसी में से जौनपुर जिले बक्सा थाना अंतर्गत लखौरा गांव का रहने वाला विनोद (35 वर्ष) शनिवार सुबह सड़क के किनारे स्थित हैंडपंप पर स्नान कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम उसे रौंदती हुई दीवार से टकरा गई। घायल को आसपास के ग्रामीणों की उसके साथी बाराचंवर अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चट्टी पर चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी पर बाराचंवर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
करीब एक घंटे तक चले जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के साथियों से जानकारी लेने के बाद घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी।