फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   theft in a house

बंद मकान से जेवरात चोरी

Mon, 27 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
theft in a house
चोरी - फोटो : अमर उजाला
 सदर कोतवाली के गोराबाजार मुहल्ला में शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घुसकर एक बंद मकान में से सोने की अंगूठी सहित पायल उठा ले गए। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छान-बीन की।
विज्ञापन


गोराबाजार निवासी संदीप प्रजापति सेना में नौकरी करता है। मकान में उसकी बहन मनीष प्रजापति बच्चों के साथ रहती है। वह करीब डेढ़ माह पूर्व बच्चे को लेकर गुढ़गांव उपचार कराने के लिए चली गई। मकान में ताला बंद था। बीती देर रात चोर चहारदीवारी के सहारे मकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद आंगन में लगाई जाली को आरी से काटकर अंदर घुस गए और बारी-बारी से सभी कमरों को खंगाला। इस दौरान आलमारी में रखी एक सोने की अंगूठी और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह जब आरटीआई मैदान में साफ-सफाई कर रहे एक युवक ने टूटी अटैची पड़ी देखी तो शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अटैची में पड़ी मार्कशीट को देखने पर लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि संदीप के मकान में चोरी हुई है। लोगों ने मकान मालिक के चचेरे भाई भाजपा नेता राजन प्रजापति ने फोन कर चोरी की सूचना दी। जानकारी होते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी रमावती देवी से चाभी लेकर मकान खोला और मामले की छानबीन की। इस मामले में    राजन ने कोतवाली में चोरी की तहरीर    दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed