फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The debt-ridden young man hanging out by hanging the life Janyuvk

कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 14 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
The debt-ridden young man hanging out by hanging the life Janyuvk
थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर बैरहिया गांव में शुक्रवार की रात कर्ज में डूबे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अपने कमरे की छत की धरन में गमछा के सहारे उसकी लाश लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



फत्तेहपुर बैरहिया गांव निवासी स्व. नन्हकू राजभर का पुत्र बद्री राजभर की शादी सात वर्ष पूर्व शृृंगारपुर निवासी सुमन के साथ हुई थी। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता था। बद्री ने एक निजी कंपनी से 15 हजार रुपये कर्ज के रूप में लिए थे। कर्ज का आधा पैसा उसने भर दिया था, जबकि आधा पैसा देना था।
विज्ञापन


समूह के लोग पैसे के लिए उस पर बार-बार दबाव बना रहे थे, जिससे वह उनसे बचने के लिए इधर-उधर भागता था। बीते शुक्रवार की रात बद्री घर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे उसकी पत्नी कमरे में गई तो देखा कि वह धरने में गमछे के सहारे लटक रहा था। यह देख उसके शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर उसे कब्जे में ले लिया। बद्री के पिता और छोटे भाई की पहले ही मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां दूसरे बेटे के साथ हरियाणा रहती है। वह पत्नी के साथ घर में रहता था। पति का साथ छूट जाने से सुमन पूरी तरह से अकेली हो गई। उसकी कोई संतान भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed