{"_id":"571a77bc4f1c1ba06e8b5a45","slug":"the-death-of-innocent-buried-under-the-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर रोती गमगीन महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली बिंद बस्ती के पास शुक्रवार की सुबह ईंट भट्ठे पर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उससे दबकर सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली से दबे चालक और मासूम को निकाला।
नवली बिंद बस्ती निवासी भूअर बिंद का बेटा मंटू (7) शुक्रवार को सुबह घर से खेलने निकला। अभी वह कुछ ही दूर गया होगा कि अचानक उसकी चीख सुनाई दी। मंटू की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग तो देखा कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है, जिसके नीचे मंटू और चालक गु़ड्डू बिंद दोनों दबे हुए हैं।
लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला और उनको लेकर भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने मंटू को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक गुड्डू बिंद गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
भुअर की पत्नी हीरामुनी देवी की पिछले साल मौत हो गई थी। उसने अपनी इकलौते संतान मंटू (7) की परवरिश के लिए रेवतीपुर की सोनिया देवी से शादी की थी। गुड्डू भट्ठे पर ईंट लादते जा रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्राली पलट गई। पुलिस ने बताया कि मासूम के परिवार वालों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।