{"_id":"576d7ab64f1c1bc525b498b4","slug":"the-body-of-the-youth-was-inconsolable-reached-tilavam","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पहुंचा गमगीन हुआ तिलवां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव पहुंचा गमगीन हुआ तिलवां
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident in ghansali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के हिम्मतनगर के एक निजी कंपनी में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत संतोष पटेल की मौत ट्रेलर से दबकर हो गई थी। शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचने पर मातम पसर गया। रोना-पीटना मच गया। कई घरों में चूल्हे नहीं जले।
संतोष 22 जून को अपनी ड्यूटी के बाद भोजन कर कंपनी परिसर में सड़क किनारे बैठा था। तभी एक ट्रेलर बैक करते समय संतोष को अपनी जद में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
हिम्मतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव को कंपनी के कर्मचारियों को सौंप दिया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गाँव और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह कंपनी के कर्मचारियों ने सड़क मार्ग के जरिए एंम्बुलेंस से मृत संतोष के शव को उसके गाँव पहुंचाया, जहां पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृतक कि पत्नी बेबी देवी का रो-रो के बुरा हाल था। उसकी माँ पुतुल देवी बेटे के शव को देख चीत्कार उठी। पिता दूसरे शहर में किसी अन्य कंपनी में काम करते हैं।
संतोष पटेल की शादी तीन वर्ष पूर्वी भांवरकोल थाना अंतर्गत पंडितपुरा के रामाश्रय पटेल कि पुत्री बेबी के साथ हुई थी। उसका एक 19 माह का इकलौता बेटा गोलू है। पत्नी पति का शव देखकर बेहोश हो जा रही थी। गांव वाले उसे ढाढस बंधाने में लगे रहे। लोगों ने बताया कि संतोष बेहद मिलनसार स्वभाव का था।