{"_id":"2eceb748979d4ed60b58d009f31f22f7","slug":"prisoner-death-judicial-inquiry-of-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होगी न्यायिक जांच, बिसरा जाएगा लखनऊ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होगी न्यायिक जांच, बिसरा जाएगा लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में बीते रविवार की रात संदिग्ध हाल में हुई बंदी मोहन राम की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। इसको देखते हुए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। इसकी पुष्टि सीओ सिटी कमल किशोर ने की है। वहीं इस मामले की न्यायिक जांच भी बैठा दी गई है। मृत बंदी अपने भाई की हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध था। बीते रविवार की रात जेल में उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जेल प्रशासन उसके पेट में अचानक तेज दर्द होना बताया था।
अफसरों-डाक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
तहसील दिवस में आप नेता एवं जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने जिला जेल में निरुद्ध कैदी मोहन राम की मौत जेल अधिकारियों एवं चिकित्सक की लापरवाही की वजह से होने का आरोप लगाया। यही नहीं उन्होंने इस मामले में सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
तहसील दिवस के प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व मुरलीधर मिश्रा ने पहले तो यह कहकर मामला टालने का प्रयास किया किया कि न्यायिक जांच की पहल की जा रही है। इस पर ब्रजभूषण दुबे की दलील देने पर प्रकरण कैदी के मौलिक अधिकार से जुड़ा संज्ञेय अपराध की श्रेणी का है तो
एडीएम ने जेलर से रिपोर्ट मांगा। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जिला जेल में दलित कैदी की मौत का मामला वे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं शासन को मेल से प्रेषित करेंगे।