फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gateman not beaten railway gate opening

रेलवे फाटक न खोलने पर गेटमैन को पीटा

Sun, 17 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gateman not beaten railway gate opening
रेलवे फाटक - फोटो : अमर उजाला
 गहमर क्षेत्र के करहिया हाल्ट स्टेशन के रेलवे क्रासिंग को न खोलने पर कुछ अराजक तत्वों ने गेटमैन तारकेश्वर सिंह (40) की पिटाई कर दी। शुक्रवार को हुई इस घटना में घायल गेटमैन का इलाज भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन


करहिया के गेट संख्या 82 सी पर शुक्रवार की शाम गेट मैन तारकेश्वर सिंह ड्यूटी कर रहा था। किसी ट्रेन  के आने की सूचना पर उसने रेलवे फाटक को बंद कर दिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने गेटमैन पर रेलवे फाटक खोलने का दबाव बनाया। गेट को खोलने से मना करने पर  उन लोगों ने गेटमैन तारकेश्वर को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष गहमर केपी सिंह  मौके  पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामले में पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पीडब्ल्यूआई विवेकानंद ने बताया कि घायल गेटमैन तारकेश्वर ने दिलदारनगर आरपीएफ को सूचना दी है। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed