फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Firing at wedding ceremony, one kill

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के फूफेरे भाई की मौत

Tue, 16 Dec 2014 11:00 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 16 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
Firing at wedding ceremony, one kill

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तेजमल राय पट्टी में सोमवार की रात शादी के दौरान

विज्ञापन
लाइसेंसी असलहे से की गई फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आननफानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया और शादी की रस्म किसी तरह पूरी की गई। सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस छानबीन में जुट गई।


सादात थाना क्षेत्र के डोरा गांव निवासी अशोक राय के पुत्र अमित की शादी रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तेजमल राय पट्टी निवासी श्रीनारायण राय की पुत्री रत्ना से 15 दिसंबर को तय थी। सोमवार की रात बारात वधू पक्ष के यहां पहुंची। द्वारपूजा के बाद शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ।

इसी बीच बाराती पक्ष का एक युवक अपनी लाइसेंसी असलहे से फायरिंग करने लगा। मंडप में मौजूद लोगों ने उसे मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच एक गोली असलहे में फंस गई और वह उसे निकलाने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो बगल में बैठे दूल्हे के फुफेरे भाई राकेश राय (45) को पेट में लग गई। आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछीछी गांव का राकेश गोली लगते ही गिरकर छटपटाने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन में राकेश को लेकर लोग वहां से लेकर चले गए। मंडप में सिर्फ दूल्हा और उसके परिवार के गिने-चुने लोग रह गए। परिवार वालों ने आनन-फानन में शादी की रस्में पूरी की। सुबह लड़की पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की छानबीन करने के बाद घटना से सादात पुलिस को अवगत कराया।

 सादात पुलिस डोरा गांव में गोली चलाने वाले युवक की तलाश में छापेमारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि गोली लगने वाले व्यक्ति की मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों ने उसका वाराणसी में अंतिम संस्कार भी कर दिया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed