फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Doctor beaten to delay treatment

इलाज में देरी पर डॉक्टर को पीटा

Mon, 20 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Doctor beaten to delay treatment
इलाज में देरी पर डॉक्टर को पीटा
हादसे में घायल बक्शा गांव के प्रधान के उपचार में देरी से भड़के लोगों ने रविवार रात करीब पौने ग्यारह बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डा. प्रेम प्रकाश उपाध्याय (42)  की पिटाई कर दी। मामले में चिकित्सक की तहरीर पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर घटना से चिकित्सकों में नाराजगी है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर काम ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब नौ बजे बक्शा गांव के प्रधान मोती यादव को घायलावस्था में लेकर इमरजेंसी में पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वहां लहूलुहान मोती यादव (45) काफी देर से तड़प रहे थे, लेकिन उपचार में देरी हो रही थी। इस बात को लेकर तीमारदारों से नोकझोंक हुई। उस समय लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया और घायल को लेकर लोग एक निजी अस्पताल चले गए। कुछ देर बाद एक शख्स इमरजेंसी में पहुंचा। वह घायल मरीज के बारे में पूछकर बाहर निकल गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद लग्जरी वाहन से कुछ लोगों को लेकर आया और चिकित्सक की पिटाई की। घटना की सूचना डॉ. उपाध्याय ने तत्काल सीएमएस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सीएमएस एके मिश्र ने घटना के बारे में डीएम तथा एसपी को अवगत कराया। थोड़ी ही देर में एसडीएम एके सिंह, सीओ वेद प्रकाश सिंह पहुंच गए। एसडीएम और सीओ ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार गलत है। हमलावरों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दबी जुबान से लोग कह रहे थे कि हमलावर एक मंत्री के करीबी हैं। घटना को लेकर अस्पताल कर्मियों में काफी आक्रोश है। सीएमएस एके मिश्र ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उधर लोगों के मन में ये सवाल घूम रहा है िक जिला अस्पताल में स्थापित पुलिस चौकी के सिपाही घटना के दौरान कहां थे? उन्होंने हमलावरों को अस्पताल में बवाल करने से क्यों नहीं रोका? उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई होगी, इस पर अधिकारियों ने कहा कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed