फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bus falls into ditch

बारातियों की बस पलटी, 25 घायल

Sat, 23 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bus falls into ditch
खचाखच भरी थी बस। - फोटो : AmarUjala
करंडा से सुहवल जा रही बारातियों से भरी बस शुक्रवार की देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार में अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। उनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन



करंडा थाना  क्षेत्र के कोठिया धरम्मरपुर गांव निवासी संगम यादव मास्टर के पुत्र  रविंद्र यादव की शुक्रवार को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए करीब 60 बाराती निजी बस से सुहवल थाना क्षेत्र के पठकनिया गांव जा  रहे थे। शाम साढ़े सात बजे बारातियों से भरी तेज रफ्तरा बस अभी आदर्श बाजार स्थित पुलिया के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई और खड्ड में जा गिरी। बस का चालक कूद कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बस  पलटने की जानकरी होते ही आस-पास के गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और  बरातियों को निकलने लगे। कुछ ही देर में पुलिस  भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह को दी। उन्होंने  जिला अस्पताल में खड़ी  108 नंबर की तीन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श बाजार में जंजीरपुर पुलिया के पास खड्ड में बस गिरने की घटना में नरेंद्र यादव, मंटू यादव, आलम, गौतम यादव, शैलेस यादव, विपुल यादव, सुनील यादव, आलोक, सोनू, अनिल यादव, अखिलेश यादव, धनंजय यादव, बंटी, मोनू, बालचंद यादव, मिथिलेश यादव, विकास यादव घायल हो गए। जानकारी होने पर एसपी सिटी लल्लन राय, क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह आदि अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। एसपी सिटी लल्लन राय ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है। सबका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed