फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attempt to theft in jewelery shop

सराफ की दूकान में चोरी का प्रयास

Mon, 12 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Attempt to theft in jewelery shop
चोर - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के शादियाबाद रोड पर स्थित एक सर्राफ की दूकान का ताला तोड़ और शटर चांड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। दूकान में रखा सारा सामान सुरक्षित मिलने पर दूकानदार ने राहत की सांस ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


नई बस्ती रामपुर बंतरा गांव निवासी अजय वर्मा की शादियाबाद मार्ग के किनारे सर्राफा की दूकान है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम भी वह दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने ताला तोड़कर एवं शटर चांड़कर खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। रविवार की सुबह अगल-बगल के लोगों ने दूकान का टूटा ताला और शटर  खुला देखा तो तत्काल इसकी सूचना फोन से अजय को दी। सूचना मिलते ही वह दूकान पर पहुंच गया और शटर उठाकर दूकान के अंदर गया।
विज्ञापन


कोई सामान गायब न देख उसने राहत की सांस ली। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूकानदार से पूछताछ करने के बाद मामले की छानबीन की। मालूम हो कि अजय के दूकान में इससे पहले भी चोरी हुई थी। चोर शटर तोड़कर लाखों के जेवरात के साथ ही हजारों रुपये नकदी उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed