फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रधानपति हत्याकांड: पत्नी ने दर्ज कराया अज्ञात लोगों के खिलाफ केस

प्रधानपति हत्याकांड: पत्नी ने दर्ज कराया अज्ञात लोगों के खिलाफ केस

Wed, 20 Mar 2019 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
प्रधानपति हत्याकांड: पत्नी ने दर्ज कराया अज्ञात लोगों के खिलाफ केस
दुल्लहपुर। प्रधानपति दिनेश कुशवाहा की हत्या के मामले में मंगलवार की देर रात पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में पूरी रात संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर क्षेत्र के रेहटी मालीपुर गांव की प्रधान रीता कुशवाहा के पति दिनेश कुशवाहा (40) की मंगलवार को दिन में पांच की संख्या में बदमाशों ने छह गोली मार कर उस समय हत्या कर दी थी, जब वह चेक पर साइन कराने के लिए दुल्लहपुर बाजार क्रासिंग के पास स्थित सेक्रेटरी दुर्गेश यादव के किराए के मकान के ऊपरी तल पर गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। इस घटना से जहां लोगों में सनसनी फैल गई थी, वहीं चुनावी माहौल में हत्या की वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन करते हुए जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का मातहतों को निर्देश दिया था। बदमाशों की तलाश में पूरी रात पुलिस संभावित ठिकानों की खाक छानती रही, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि मृतक की पत्नी रीता कुशवाहा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed