{"_id":"5bbceb62867a5528242f17a0","slug":"91539107682-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रिटायर्ड नौसेना के जवान को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने रिटायर्ड नौसेना के जवान को मारी गोली
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदननगर कालोनी में मंगलवार की रात दो बदमाश नौसेना के रिटायर्ड जवान को गोली मारकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस वारदात से कालोनी वासियों में दहशत व्याप्त हो गई।
घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की रात करीब पौने आठ बजे नौसेना के रिटायर्ड जवान विनय राय (55) के चंदन नगर कालोनी स्थित आवास पर दो युवक पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर विनय राय ने दरवाजा खोला तो युवकों ने उनके पुत्र छात्रनेता भारत राय के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि वह घर पर नहीं है। इसके बाद वह बिना दरवाजा बंद किए जैसे ही पीछे घूमे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके कमर को छीलते हुए निकल गई। घटना के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। गोली की आवाज सुन कर परिवार के सदस्यों के साथ ही कालोनी के लोग घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए। लोग तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक और कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंच गए। घायल से घटना की जानकारी लेते हुए उसका उपचार कराने में जुट गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि गोली कमर को छिलते हुई निकल गई। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। अभी तक इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर कालोनीवासियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।