फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेन से गिरकर महिला सहित दो की मौत

ट्रेन से गिरकर महिला सहित दो की मौत

Mon, 16 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर महिला सहित दो की मौत
सेवराई/ दिलदारनगर (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के करवनिया डेरा के पास सोमवार को ट्रेन से गिर कर एक महिला और आसाम निवासी रेल यात्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी। दोनों शवों की शिनाख्त हो चुकी है और उनके परिजनों को घटना से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार भदौरा स्टेशन और उसिया हाल्ट के बीच सोमवार को एक्सप्रेस ट्रेन एक यात्री गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी भदौरा लाई। जहां इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई। पॉकेट से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान आसाम प्रांत के चिरांग जनपद के अंगुरी गांव निवासी धुनाराम मुरमू (23) के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के उसिया बाजार मुहल्ला निवासी शमसा बेगम (35) पति आफताब खां पैसेंजर ट्रेन से गहमर अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिर कर भदौरा-उसिया के बीच मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पहुंचे ससुराल पक्ष के लोग महिला का शव लेकर घर चले आए और घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका का भाई जुबैर मौके पर पहुंच गया। इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जमानिया सीओ आरबी सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed