{"_id":"5a22e1ae4f1c1b95188b78f1","slug":"91512235438-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का आभूषण
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के नायकडीह हाल्ट के पास स्थित एक सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात करीब पचास हजार रुपये के आभूषण उड़ा दिए। शनिवार को घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
नायकडीह निवासी सोनू वर्मा रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब दुकान खोलने के लिए वह पहुंचा तो दरवाजा टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। जैसे ही वह दुकान में प्रवेश किया तो आलमारी गायब थी। आलमारी कटरे के पीछे टूटी पड़ी हुई थी। साथ ही काउंटर का सभी दराज भी खुला हुआ था। यह देख पीड़ित चिखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आलमारी में रखा करीब 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा रात के समय गश्त नहीं की जा रही है। इसके चलते चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। चोरों के आतंक से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। इस संबंध में सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन में पुलिस टीम जुटी है।