{"_id":"5b26940f4f1c1b6d4d8b6f59","slug":"81529254927-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने किशोर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने किशोर को मारी गोली
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर(गाजीपुर)। बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के विवाद में बरेसर थाना के भूपतिपुर के गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक किशोर को घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। परिवार के लोगों के उपचार में होने की वजह से इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
बरेसर थाना के भूपतिपुर निवासी शमीम अंसारी के परिवार के एक पांच वर्षीय बालक को बाइक सवार एक युवक ने शुक्रवार को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। शमीम के पुत्र साहिल (17) ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवक को टोक दिया था। इस पर बाइक सवार ने मुंह पर बंधे कपड़े को खोलकर यह कहा था कि मुझे नहीं पहचान रहे हो। इसी दौरान युवक ने रिवाल्वर निकाल लिया था और फायर करने जा रहा था। इसी बीच साहिल ने उसका गट्टा पकड़ लिया था और शोर मचाने लगा था। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े थे। लोगों को अपनी तरफ आता देख युवक रिवाल्वर और बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल-100 पुलिस को दी थी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष बरेसर रामविराज सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे और रिवाल्वर तथा बाइक कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए थे। पूरे दिन ईद की खुशी मनाने के बाद रोज की तरह शनिवार की रात भी साहिल भूपतिपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर योग करने के लिए गया था। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और साहिल को पकड़ कर कमर, दाहिने हाथ की कोहनी और सिर के पीछे गोली मार दी। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। साहिल के साथ योग कर रहा शमशाद भाग कर घर आया और घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर लाए। यहां पर चिकित्सक मौजूद न होने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि परिवार के लोग घायल का वाराणसी में उपचार करा रहे हैं। इसलिए उनकी तरफ से अभी तक मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। बदमाश की रिवाल्वर और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।