{"_id":"5ad238c84f1c1b82028b479d","slug":"81523726536-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी दुष्कर्म का आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन बाद भी दुष्कर्म का आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपी युवक को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर रिपोर्ट सुरक्षित कर लिया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि अभी तक मुकदमा दर्जकर कॉपी पुलिस ने नहीं दी है।
बीते 11 अप्रैल को अपने छोटे भाई के साथ घर से डेढ़ किमी दूर दूसरे गांव में राशन लाने जा रही किशोरी को गेहूं के खेत में जबरदस्ती खींचकर गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस बीते 12 अप्रैल को पीड़ित पक्ष से तहरीर तो ले ली लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बीते 13 अप्रैल को जब पीड़िता के साथ परिजन थाने पर पहुंचे तब पुलिस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। मामला तूल पकड़ा तो आनन-फानन में मुकदमा दर्जकर देर रात किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक केस दर्ज होने की बात जान फरार हो गया। जमानिया सीओ आरबी सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट सुरक्षित कर ली गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।