फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब विवाहिता बरामद

तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब विवाहिता बरामद

Wed, 20 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब विवाहिता बरामद
सुहवल। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब एक विवाहिता को पुलिस ने वाराणसी कैंट स्टेशन से जीआरपी और महिला चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद से बुधवार को बरामद कर लिया। कागजी कोरम पूरा करने के बाद विवाहिता को परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मायके पक्ष के लोगों द्वारा विवाहिता के पति पर हत्या कर शव फेंकने के झूठे आरोप की भी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 अगस्त की शाम पति ने अपनी पत्नी से जल्दी भोजन बनाने की बात कही थी। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी। इससे नाराज होकर विवाहिता किसी को बिना बताए एक युवक के संग निकल गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब नहीं लौटी तो उसकी तलाश करने के साथ इसकी जानकारी मायके वालों को दी। जानकारी होते ही विवाहिता का पिता और भाई ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गया। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के पति की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्होंने विवाहिता के पति पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सुबह वाराणसी कैंट स्टेशन की जीआरपी और महिला चाइल्ड हेल्प लाइन ने पुलिस को बताया कि विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में प्लेटफार्म पर घूमते हुए हिरासत में ली गई। जानकारी होते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने वाराणसी पहुंचकर विवाहिता को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि विवाहिता वाराणसी रेलवे कैंट स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए बरामद कर ली गई है। मायके पक्ष की ओर से झूठी सूचना देने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed