{"_id":"5999d1594f1c1ba4238b45f3","slug":"81503252825-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर/औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी रेलवे सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार को एक युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना सैदपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैदपुर स्टेशन के पूर्वी सिग्नल की ओर से जा रहे लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का सुबह शव देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी सैदपुर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर भी उसकी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने मृतक के पास से मिली डायरी के आधार पर उसकी पहचान मुडियार गांव निवासी रामजनम (35) के रूप में की। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक राजमिस्त्री काम करता था। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कनौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है ।