फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित कांशीराम आवास में मंगलवार की देर शाम एक किशोर ने बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। कांशीराम आवास में रहने वाले एक किशोर ने मंगलवार की देर शाम सात वर्षीय एक बालक को गोली (कंचा) देने का लालच देकर अपने घर ले गया। वहां पर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर फरार हो गया। बालक रोते हुए घर पहुंचा। मां ने कपड़े पर खून देखा तो उसके होश उड़ गए। बालक ने सारी बात मां को बताई। मां ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक से पूछताछ करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed