{"_id":"5b50d4f74f1c1b42748b5b75","slug":"71532024055-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों को न पकड़े जाने से परिजनों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों को न पकड़े जाने से परिजनों में दहशत
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया(गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसुलहा गांव में बीते दिनों विकलांग राजू चौहान की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के दबाव के बाद एक आरोपी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि अन्य दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। दोनों को छठवें दिन भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों के बाहर रहने से मृतक के परिजन अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
नसुलहा गांव के कोटेदार जोखन चौहान का विकलांग पुत्र राजू चौहान की हत्यारोपियों द्वारा महज इसलिए बीते शनिवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी कि उसने अपने दरवाजे पर बैठकर तीन मनबढ़ युवकों को शराब पीने से मना किया था। गंभीर रूप से घायल राजू की उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। इस मामले में मृतक के भतीजे ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच बीते बुधवार को आरोपी विमल सिंह ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था। जबकि शेष दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजन इस बात से भयभीत हैं कि वह उन पर हमला न बोल दें। इस संबंध कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार दो अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से मृतक के घर पर पुलिस की तैनाती की गई है।