फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ीआरपी के हत्थे चढ़े जहरखुरान

ीआरपी के हत्थे चढ़े जहरखुरान

Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ीआरपी के हत्थे चढ़े जहरखुरान
दिलदारनगर(गाजीपुर)। राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार की देर रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर अंतर प्रांतीय जहरखुरान गिरोह के दो सदस्यों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास 130 ग्राम नशीला पदार्थ, लूट की एक सोने की अंगूठी तथा 26 सौ रुपये नकदी बरामद किया। गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेल अपराधियों की धर-पकड़ के लिए स्थानीय जीआरपी पिछले कई दिनों से चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार की जीआरपी चौकी प्रभारी डीपी यादव हमराहियों और कांस्टेबल विवेकानंद सिंह बघेल, हसीब खां तथा रामभजन यादव के साथ रूटीन चेकिंग कर रहे थे। रात में करीब सवा एक बजे प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर पुलिस टीम को आता देख कर दो युवक भागने लगे। उन्हें भागता देख जीआरपी कर्मियों ने दौड़ा लिया। घेरेबंदी कर दोनों को धर-दबोचा। पूछताछ में दोनों अंतर प्रांतीय जहरखुरान गिरोह के सदस्य निकले। दोनों ने अपना नाम जमानिया के वार्ड नंबर-तीन श्रीकृष्ण नगर निवासी सोनू गुप्ता और बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिलि गांव निवासी सिद्धू खरवार बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 130 ग्राम नशीला पदार्थ, लूट की एक सोने की अंगूठी तथा 26 सौ नकदी बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ में दोनों युवकों ने कबूल किया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सीमा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिला कर लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed