फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सगे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर किया भाई की हत्या

सगे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर किया भाई की हत्या

Wed, 10 Jan 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सगे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर किया भाई की हत्या
गाजीपुर। दुल्लहपुुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के बाहर आठ दिन पूर्व आलू के खेत में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुुुलझा लिया है। एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने बुधवार को एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। बताया कि मृतक के सगे भाई ने ही दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी और शव आलू के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऊनी शाल भी हत्यारोपियों के निशानदेही पर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि जलालाबाद निवासी मिठ्ठू पासवान की एक जनवरी की रात हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। बुधवार की सुुबह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या पुुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की मिठ्ठू पासवान की हत्या में शामिल उसका सगा भाई सुनील पासवान और नंदलाल बसफोर जलालाबाद चौराहे से कहीं भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके दोनों को धर दबोची। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए मृतक के सगे भाई ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक शराब के नशे में अपनी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस पर उसे मना किया तो वह नहीं माना और दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान ऊनी शाल से गला कसकर दबा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत होने पर उसके शव को आलू के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ऊनी शाल बरामद कर लिया गया। सफलता प्राप्त टीम में एचसीपी राधेश्याम तिवारी, राणा प्रताप यादव, सतेंद्र यादव, मुहम्मद कैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed