फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर लुटेरे

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर लुटेरे

Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर लुटेरे
गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोका। कार सवार में सवार तीन लोग भाग निकले, जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कार सहित तमंचा, कारतूस सहित मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि सामान बरामद किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र दूबे जमीन संदल गांव के पास एक संदिग्ध कार पर नजर पड़ी। उन्होंने चेकिंग के लिए जैसे ही कार को रुकवाया, पीछे बैठे तीन लोग निकलकर भाग निकले। उनके भागते ही आगे बैठे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने एक कार, दो 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, सात मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन काड, दो डीएल, एक आधार कार्ड बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम वाराणसी के लंका थाना के मलदहिया निवासी गोरख उर्फ अनिल यादव तथा वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के जानकी नगर (भगवानपुर) निवासी आशीष उर्फ रिशु झा बताया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त आशीष ने बताया कि उसका सुजीत कुमार निवासी युसुफपुर थाना जमालपुर मिर्जापुर से दुश्मनी चल रही थी। उस पर उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी गोरख उर्फ अनिल, मंगल उर्फ मंगलम, अभिमन्यु सिंह उर्फ छोटू और मुनीब के साथ मिलकर सुजीत को जबरन गाड़ी में रोककर मारा पीटा और उसके पास कुछ नगद तथा पैन, आधार कार्ड, एटीएम, डीएल के साथ ही मोबाइल छीन लिया था, जो उसके पास से बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक विनय सिंह, हेड कांस्टेबल गुलाबधर पांडेय, रामराज, प्रेमचंद पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed