{"_id":"5ae0bcf84f1c1ba0098b6708","slug":"61524677880-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में बालिका से दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल में बालिका से दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की कोशिश का मामला मान कर छानबीन शुरू कर दी है। बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास उस समय हुआ जब वह डेयरी से दूध लेने जा रही थी। तभी एक युवक उसे रास्ते से डरा-धमका कर उठा ले गया और उसकी अस्मत लूटने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली बालिका रोज की तरह डेयरी से देर शाम दूध लेन गई थी। तभी पहले से घात लगाए युवक ने उसे रास्ते पकड़ लिया और डरा-धमका कर जबरदस्ती एक घर में ले गया था। उस पर नौ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। बाद में उसने शोर मचाने अथवा किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद मौके से फरार हो गया था। बालिका किसी तरह घर पहुंची और आपबीती घर वालों को बताई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पीड़िता के साथ सीधे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। साथ ही बालिका को मेडिकल मुुआयना के लिए भेज दिया। हालांकि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की बारिकी से छानबीन कर रही है।
....