{"_id":"5a9d7fa24f1c1bbd218b663e","slug":"61520271266-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान और सिपाही में हुई हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान और सिपाही में हुई हाथापाई
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के मिश्र बाजार स्थित गोलंबर के पास नो-इंट्री जोन में आटो के प्रवेश पर रोक लगाने से सोमवार को नाराज सेना के जवान और तैनात सिपाही कर्मी में कहासुनी होने के साथ हाथापाई होने लगी। यह देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस सेना के जवान और उसके एक रिश्तेदार को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने मिलकर उसके रिश्तेदार की पिटाई कर दी।
मिश्रबाजार में भीड़ और जाम की स्थिति को देख यातायात पुलिस की ओर से विशेश्वरगंज से मिश्र बाजार जाने वाली सड़क पर स्थित गोलंबर के पास बैरीकेटिंग कर तीन और चार पहिया वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। इसकी देख-भाल के लिए पुलिस कर्मियों और होमगार्ड की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में दो आटो को पुलिस कर्मी द्वारा बैरीकेटिंग हटाकर छोड़ दिया गया। तीसरे आटो चालक ने जब आटो निकलना चाहा तो पुलिस कर्मी ने उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर सेना के जवान और सिपाही में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर सेना के जवान और उसके रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।