{"_id":"59fb55c64f1c1b71548ba63a","slug":"61509643718-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, पति-पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, पति-पत्नी घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर/नंदगंज (गाजीपुर)। गुरुवार को दिन में सैदपुर और नंदगंज थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जहां एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद जहां बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। वहीं कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार के साथ ही वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय अली खान (राजनपुर भितरी) निवासी राजेंद्र प्रजापति (62)दिन में करीब एक बजे साइकिल से सैदपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर अलायतक गांव के साने पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दिया, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों तत्काल दुर्घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। कंट्रोल से सूचना प्रसारित होने पर गश्त पर निकले कोतवाल ने नसीररपुर पियरी के पास वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। पुलिस को देख चालक देवतंदपुर मार्ग पर कार छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण घायल राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव के साथ ही कार को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों की मौजूदगी में लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे संतोष प्रजापति ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर नंदगंज थाना क्षेत्र के रजादी पेट्रोल पम्प के पास दिन में साढ़े 12 बजे गाजीपुर किसी काम से बाइक से जा रहे सिसौड़ा निंवासी सुरेंद्र सिंह (62) और उनकी पत्नी गीता सिंह (58) को बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे दोनों दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल लाए। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। गीता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।