फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेलर से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

ट्रेलर से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

Fri, 22 Feb 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रेलर से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बालापुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह साइकिल से मामा के साथ स्कूल जा रही मासूम छात्रा की ट्रेलर से कुचल कर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने चालक सहित ट्रेलर को पकड़ लिया। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सलेमपुर-जोगा मुसाहिब मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को आश्वासन देकर तीन घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव के साथ चालक और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के कबिरहा गांव निवासी लालबिहारी की पुत्री आराधना (सात वर्ष) मुर्की खुर्द गांव में अपने ननिहाल में रह कर बालापुर स्थित चंद्रशेखर बाल निकेतन स्कूल में कक्षा-दो में पढ़ती थी। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी अपने मामा उमेश (18) के साथ साइकिल पर बैठ कर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे बालापुर चट्टी के पास सलेमपुर की तरफ से आ रहे खाली ट्रेलर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे मामा-भांजी गिर गए। पहिये के नीचे आने से आराधना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर चालक को ट्रेलर सहित पकड़ लिया। इसके बाद दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घटना के तत्काल बाद सलेमपुर-जोगा मुसाहिब मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही कोतवाल केके सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए, लेकिन लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम रमेश यादव, सीओ यशपाल शर्मा के लोगों को आश्वासन देने के तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस के साथ ही चालक ट्रेलर को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed