{"_id":"5c2fa3e7bdec2257216b9200","slug":"51546626023-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सादीभादी गांव के सामने गुरुवार की रात हाइ-वे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। इनमें से एक ट्रक वाराणसी से सामान लादकर गाजीपुर की तरफ आ रहा था। जबकि दूसरा वाराणसी की तरफ जा रहा था। दोनों जैसे ही सादीभादी गांव के सामने पहुंचे। आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर हाई-वे पर काम कर रहे मजदूर वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंची और लोगों की मदद से दोनों चालकों को बाहर निकाला। घायल चालकों को उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।