फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

Wed, 21 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
भांवरकोल (गाजीपुर)। बीते दिनों थाना क्षेत्र के सलारपुर चट्टी के पास डीसीएम और टेम्पो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल मनबसिया (65) की बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बिना शव का पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को थाना क्षेत्र सलारपुर चट्टी स्थित रमन पोखरा के पास भरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ओवरटोक के दौरान टेम्पो में टक्कर मार दिया। इससे टेम्पो में सवार अर्चना, आपत्तिया, मीरा, मनबसिया देवी, सीताराम, बामती आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मुहम्मदाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को बलिया जिले के कोटवा नरायनपुर निवासी रामअवतार की पत्नी मनबसिया (65) की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना दिया। वहीं, परिवार के लोगों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed