फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   व्यवसायी से दो लाख की रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

व्यवसायी से दो लाख की रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 22 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी से दो लाख की रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
गाजीपुर। कारोबारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला राजू गैंग के बदमाश मुकेश यादव उर्फ शिम्पू यादव को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंग के मुखिया राजू उर्फ रजनीश यादव के कहने पर उक्त बदमाश ने किराना व्यवसायी से एक सप्ताह के भीतर दो बार रंगदारी मांगी। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल और एक सीम कार्ड भी बरामद कर लिया। इसका खुलासा एसपी सोमेन वर्मा ने सोमवार को कार्यालय में पत्रकारों से की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बीते 15 और 18 जनवरी 2018 को करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर बाजार निवासी किराना कारोबारी रामजी गुप्ता से राजू गैंग के सदस्यों ने दो लाख की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। बीते 21 जनवरी की रात करंडा एसओ त्रिवेणीलाल सेन और रामपुर माझा चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान मौनी बाबा आश्रम परिसर में एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देख वह पीपा पुल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के सोनौली निवासी मुकेश यादव उर्फ शिम्पू यादव बताया। उसके पास से पुलिस को 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल और एक सीम कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े बदमाश ने बताया कि राजू उर्फ रजनीश यादव दोस्त है और उसके ही गैंग में काम करता हूं। राजू यादव के कहने पर किराना व्यवसायी रामजी गुप्ता से दो लाख की रंगदारी मांगा और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बदमाश ने बताया कि वह तय समय और जगह पर रंगदारी का पैसा लेने आया था। पैसा न मिलने पर व्यवसायी के घर पर फायर कर दहशत फैलाने की तैयारी में था। पुलिस अधीक्षक ने बदमाश को पकड़ने में सफलता पाने वाली टीम को पांच हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed