{"_id":"5c3cd68dbdec2273504f70d3","slug":"41547490957-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह (गाजीपुर)। न्यायालय में चल रहे मुकदमे की गवाही से मुकरने की धमकी देना प्रधान पति को महंगा पड़ा। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार की सुबह प्रधान पति सहित चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के नोनहरा निवासी नीरज सिंह ने रविवार की देर रात थाने में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि पीड़ित गांव के ही प्रथम पक्ष संदीप सिंह बनाम द्वितीय पक्ष प्रधान पति बेचन सिंह के बीच चल रहे मुकदमे में प्रथम पक्ष का गवाह है। उनकी गवाही पांच जनवरी 2019 को थी। इसके पूर्व पीड़ित तीन जनवरी 2019 को अपने पंपिंग सेट पर खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के बेचन सिंह, जयशंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह गोलबंदी कर मेरे ट्यूबवेल पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए कहा कि अगर तुम कोर्ट में गवाही करोगे तो जान से जाना पड़ेगा। प्रधान पति द्वारा दिए गए इस धमकी को मैंने अपने मोबाइल से वायस रिकार्ड कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर और वायस रिकार्डिंग के आधार पर प्रधान पति बेचन सिंह, जयशंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह और वरुण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।