फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या के दो आरोपी, भेजा जेल

पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या के दो आरोपी, भेजा जेल

Sun, 18 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या के दो आरोपी, भेजा जेल
दुबिहा (गाजीपुर)।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कुसहा डेहमा गांव में चार दिन पूर्व प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को दो नामजद आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र से पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मालूम हो कि मिश्रपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र ताजपुर डेहमा स्टेशन के पास कौशल विकास केंद्र का संचालन करता था। इसी दौरान उसका क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध हो गया। युवती के परिजनों ने युवक के घर आने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन युवक 14 मार्च की रात अपने घर से कई किमी दूर स्थित गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। घर में घुस रहे युवक को युवती के परिजनों ने देख लिया और पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद चोर-चोर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने भी युवक की चोर समझकर पिटाई कर दी और चोर पकड़े जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद ले आई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के पिता रामबदन ने युवती के पिता-दादा सहित चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि हत्या के दो नामजद आरोपी मदन यादव और दिलराम यादव को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed