फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दुकान से तीन लाख के सामान की चोरी

दुकान से तीन लाख के सामान की चोरी

Mon, 28 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
दुकान से तीन लाख के सामान की चोरी
नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार में थाना के करीब स्थित एक थोक विक्रेता की दुकान को चोरों ने रविवार की रात अपना निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर रखा 97 बोरी चीनी, 16 टिन रिफाइंड और 15 बंडल प्लास्टिक की पाइप उठा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

बाजार में कस्बा निवासी रामजी जायसवाल की थोक चीनी, तेल की अपने ही मकान में दुकान है। रविवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर में चले गए। देर रात किसी समय चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। अंदर रखा 97 बोरी चीनी, 16 टिन रिफाइंड और 15 बंडल प्लास्टिक की पाइप उठा ले गए। गद्दी पर रखा कैश बाक्स का ताला तोड़कर सभी कागजात फैला दिया था। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे जब रामजी मकान से बाहर आए तो दुकान का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। अंदर गए तो देखा कि चीनी की बोरी, रिफाइंड और पाइप गायब थी। चोरी की जानकारी होते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही कि चोरों के दिल दिमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर वह चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गए। जिस हिसाब से यह चोरी हुई है, उससे साफ लग रहा है कि चोर चार पहिया वाहन लेकर आए होंगे। पीड़ित रामजी ने बताया कि चोर करीब तीन लाख का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed