फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 21 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मनिहारी/शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव में बुधवार की देर रात एक युवती ने कमरे की छत में लगी कुंडी में दुपट्टा का फंदा फंसाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्र प्रताप सिंह अपने परिवार वालों के साथ देर शाम भोजन करने के बाद सोने चले गए। उनकी पुुत्री साधना (21) भी अपने कमरे में सोने चली गई। जब सुबह परिवार वालों की नींद टूटी तो वह अपनी दैनिक कार्य निपटाने में लग गए। युवती के कमरे से बाहर न आने पर परिवार वालों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल न होने पर उनको किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह कमरे के अंदर से बंद कुुंडी तोड़कर प्रवेश किया, तो युवती फांसी के फंदे से लटक रही थी। घर वाले युवती को मृत देख रोने-चिल्लाने लगे। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुुलिस ने कुंडी में फंसे फंदे से शव को नीचे उतरवाया और शव को कब्जे में ले लिया। कागजी खानापूर्ति करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक प्रताप ने बताया कि घरेलू कलह के कारण युवती ने फांसी लगाकर जान दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed