फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्कार्पियो और कार से पुलिस ने बरामद किया सात लाख 70 हजार

स्कार्पियो और कार से पुलिस ने बरामद किया सात लाख 70 हजार

Tue, 19 Mar 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो और कार से पुलिस ने बरामद किया सात लाख 70 हजार
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सख्त हो गई है। आचार संहिता का पालन कराने को लेकर पुलिस की तरफ से जिले में युद्ध स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों से काली फिल्म उतारने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दिन में नगर के लार्ड कार्नवालिस के पास स्कार्पियो से छह लाख 20 हजार और देर शाम भुतहियाटाड़ के पास कार से डेढ़ लाख बरामद कर उसकी जांच-पड़ताल में जुट गई। जबकि 27 वाहनों का चालान करते हुए 72 सौ जुर्माना जमा कराया गया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह और सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह के नेतृत्व में नगर के कार्ड कार्नवालिस के पास सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइकों के साथ ही खासकर चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने कई वाहनों से राजनीतिक पार्टियों का झंडा उतारने के साथ ही काली फिल्म उतारा। वाहनों की तलाशी के साथ ही उसमें सवार लोगों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियों वाहन की तलाशी के दौरान गमछा में लपेटकर रखा छह लाख 20 हजार नकदी बरामद किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान नगर के कार्ड कार्नवालिस के पास से दिन में करीब 12 बजे स्कार्पियों वाहन से छह लाख 20 हजार बरामद किया गया। वाहन में सवार सहकडीहा थाना के फुल्ली गांव निवासी रामअवतार सिंह ने बताया कि वह वाहन खरीदने के लिए पैसा लेकर जा रहा था, लेकिन उसके पास रुपये से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था, जबकि देर शाम करीब सवा सात बजे नगर के भुटहियाटाड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान इंडिका कार से डेढ़ लाख बरामद किया गया। कार सवार रौजा निवासी आकाश मिश्रा के पास से मिले रुपए से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था। इसलिए पैसे को कब्जे में ले लिया गया। यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान सात चारपहिया और 20 बाइकों का चालान किया गया। छह वाहनों से काली फिल्म उतराई गई। 72 सौ जुर्माना जमा कराया गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। आचार संहिता के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम-कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed