फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पशु तस्करी: 44 भैंस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पशु तस्करी: 44 भैंस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी: 44 भैंस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
सुहवल। पुलिस ने बुधवार की रात वाहन चेंकिग के दौरान ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से घेराबंदी कर तीन ट्रकों में मौजूद 44 भैसों को बरामद कर लिया। पशुओं को तस्करी के लिए अन्यत्र ले जाया जा रहा था। पशुओं के साथ तीन अंतर प्रांतीय तस्करों को भी पकड़ा गया है। पकड़े गए तस्करों से गहन पूछताछ की गई। साथ तीनों तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर सुहवल थाना परिसर में तीनों तस्करों को पेश करते हुए क्षेत्राधिकारी जमानिया डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे सुहवल थानाध्यक्ष राजू कुमार अपने हमराहियों के साथ मेदनीपुर तिराहे के पास वाहनों की चेंकिग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पशुओं से लदे तीन ट्रक दिलदारनगर जमानिया होते हुए मेदनीपुर की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ मलसा, गरूआमकसूदपुर -ताड़ीघाट जगह-जगह बैरिकेटिंग कर पशुओं से लदे ट्रक की तलाश करने लगे। तभी ट्रक मलसा, गरूआमकसूदपुर में किए गए बैरिकेटिंग को तोडते हुए तेज गति से भागने लगा। सूचना पर पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास बैरिकेटिंग कर वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा कर दिया। तभी तीन ट्रक तेजी से आते दिखाई दिए उन्हें रोकने का इशारा करने पर वह और गति बढ़ा कर भागने लगे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी को नहीं तोड़ सके। पशु तस्कर पकड़े जाने के डर से ट्रक को खड़ा कर भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा कर तीनों को दबोच लिया। पशुओं से भरे ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही तस्करों को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की गई। सभी ने पशु तस्करी में लिप्त होने की बात स्वीकार की। पकड़े गए तस्करों में सलाम खान निवासी मिर्चा थाना दिलदारनगर, मुन्ना यादव निवासी दिलदारनगर तथा इमरान खान मोहनियां चैनपुर भभुआ कैमुर (बिहार)। इस संबंध में सीओ जमानिया तेजवीर सिंह ने बताया कि तस्करी के जरिए पशु काटने के लिए ले जाए जा रहे थे। सभी ट्रकों को सीज कर दिया गया है और तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed