{"_id":"5c193acabdec2256c93f74ef","slug":"21545157322-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटक कर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटक कर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के महराजगंज गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में कोतवाली में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
महराजगंज गांव निवासी हवलदार यादव का परिवार सुबह घर के बाहर बैठा था। कुछ देर बाद जब लोग घर में पहुंचे तो देखा कि श्रवण यादव की पत्नी श्रुति यादव (25) के कमरे का दरवाजा बंद है। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन खिड़की से झांक कर देखे, अंदर विवाहिता पंखे में साड़ी के सहारे लटक रही थी। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से फाटक को धक्का देकर खोला। पुलिस ने पंखे में लटक रही विवाहिता को नीचे उतारकर शव कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्या का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत कैसे हुई। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।