{"_id":"5ab53c684f1c1b68248b6e37","slug":"21521826920-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में डकैतों का धावा, साढ़े बाइस लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में डकैतों का धावा, साढ़े बाइस लाख की लूट
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में गुरुवार की देर रात करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे डकैतों ने गांव के बाहर स्थित दो मकानों पर धावा बोल दिया। छत के सहारे मकान में घुस डकैत कमरे में सो रहे लोगों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। घर के अंदर रखी आलमारी और बक्से को खंगालने के साथ ढाई लाख रुपये नगदी तथा 20 लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमत सामान लूटकर इत्मीनान से फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह तलिया के पास गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग को जाम कर दिया। इसकी खबर मिलते ही तत्काल कासिमाबाद सीओ मौके पर पहुंच गए और 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ।
खालिसपुर निवासी ओमप्रकाश पांडेय, विद्याशंकर पांडेय, रमाशंकर पांडेय और रामप्रकाश पांडेय का संयुक्त परिवार है। गांव के बाहर दो मकानों में पूरा परिवार रहता है। देर रात करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे डकैतों ने दोनों मकान में बारी-बारी से छत के सहारे घर में घुसकर लूटपाट की। सबसे पहले घर के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद एक-एक कर कमरे को खंगालने के साथ बक्सों और दो आलमारियों को तोड़कर ढाई लाख रुपये नगदी, 20 लाख रुपये के आभूषण तथा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद पीड़ित परिवार कमरे के अंदर से चिखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाहर से बंद कमरे को खोला। इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों की सहायता से घटना की जानकारी डॉयल 100 और स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने के बाद भी जब पुलिस सुबह तक मौके पर नहीं पहुंची तो नाराज ग्रामीणों ने तलिया के पास गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग सुबह 6.35 बजे जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही नोनहरा थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गए। लेकिन ग्रामीण उच्चधिकारियों को बुलाने की मांग करने के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी सीओ कासिमाबाद कृष्णकांत सरोज को दी। सीओ कासिमाबाद, सीओ मुहम्मदाबाद अनिल राय सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। तब जाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर लगा जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। साथ तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।