{"_id":"5a8b0e674f1c1ba0268bb12a","slug":"21519062631-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत तीन युवकों द्वारा एक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के शोर मचाने पर उसकी मां ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। इस पर तीनों युवकों ने बालिका को छोड़ मां को मारने-पीटने लगे। मां-पुत्री के शोर मचाने पर परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों युवकों को दबोच लिया। साथ इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पीड़ित बालिका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने सोमवार को तीनों का चालान कर जेल भेज दिया।
एक गांव के तीन युवक शराब के नशे में देर रात दूसरे गांव पहुंचे और एक घर में घुसकर एक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बालिका के शोर मचाने पर उसकी मां दौड़कर मौके पर पहुंच गई और तीनों युवकों का विरोध करने लगी। युवक बालिका को छोड़कर पीड़िता की मां को मारने-पीटने लगे। मां-बेटी की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों को धर दबोचा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हे जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।