फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Wed, 11 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
थाना क्षेत्र के उचौरी गांव एक विवाहिता बुधवार की सुबह अपने कमरा में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस मामले में मृतका के भाई ने सास, श्वसुर, नदद, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर कुसुम निवासी रिंकू कुशवाहा (27) की शादी 2013 में उचौरी निवासी बालजीत कुशवाहा के साथ हुई थी। रोज की तरह मंगलवार की रात भी रिंकू खाना खाने के बाद अपने कमरा में चली गई। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक वह कमरा से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोग कमरा में पहुंचे तो देखा कि रिंकू मृत पड़ी थी। घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लेकर थाना लाई। इसके बाद मृतका का मायके वालों को घटना की जानकारी ही। सूचना मिलते ही मृतका का भाई सर्वजीत कुशवाहा पहुंचा। उसने घटना की संबंध में पुलिस को तहरीर दी। दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पत्नी के साथ देने पर परिवार के लोगों ने तीन माह पर रिंकू के पति बालजीत कुशवाहा को घर से भगा दिया। दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने मेरी बहन को जहर देकर मार डाला। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष हरभजन गौतम ने बताया कि भाई की तरहीर के अनुसार श्वसुर जगदीश कुशवाहा, सास रामकली, नदद सुरेमन, जेठ रामजीत और जेठानी प्रेमशीला के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed